फिल्मी स्टाइल में थानेदार को पीटा, बाजू तोड़ी

Edited By Vaneet,Updated: 28 Oct, 2019 01:33 PM

sho beaten in film style

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में खड़े पुलिस जवानों के साथ नशे में टल्ली युवक भिड़ गए। युवाओं की संख्या 7 बताई जा रही है।...

अमृतसर(स.ह.)- अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में खड़े पुलिस जवानों के साथ नशे में टल्ली युवक भिड़ गए। युवाओं की संख्या 7 बताई जा रही है। हमलावरों ने ए.एस.आई. अशोक कुमार पर हमला कर दिया और उनकी एक बाजू तोड़ डाली। हमलावर मौके से भागने में सफल भी हो गए लेकिन ‘पुलिस कंट्रोल रूम’ से वायरलेस मैसेज के चलते सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने घेरा डालकर गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिविल लाइन के ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह बाजवा व थाना सिविल लाइन के प्रभारी शिवदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और उसी दौरान आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान महक राज, दीपक कुमार, मलकीयत सिंह, मनप्रीत सिंह, जैमल सिंह, पवनप्रीत सिंह के नाम शामिल हैं। सभी आरोपी तरनतारन व अमृतसर के रहने वाले हैं। चूंकि दीवाली के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा में बिजी है, ऐसे में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली पुलिस निकाल रही है। मामला बेहद नाजुक है। ऐसे में इरादा-ए-कत्ल जैसे संगीन धाराएं लगाई गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!