Punjab में बेअदबी की शर्मनाक घटना, घर में चल रहे अखंड पाठ के दौरान...

Edited By Kamini,Updated: 03 Nov, 2025 01:53 PM

shameful incident of sacrilege in punjab

पंजाब में एक बार फिर बेअदबी की शर्मनाक घटना सामने आई है।

अमृतसर: पंजाब में एक बार फिर बेअदबी की शर्मनाक घटना सामने आई है। मामला अमृतसर के थाना लोपोके के गांव शहूरा से है, जहां गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई है। बताया जा रहा है कि, गांव शहूरा निवासी मेजर सिंह के परिवार ने घर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। 

इसी बीच गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के प्रधान तरलोचन सिंह सोहल और बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि रविवार तड़के लगभग 3 बजे अखंड पाठ के दौरान अचानक एक प्रवासी मजदूर ने ग्रंथी सिंह और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की दिशा में चप्पल फेंक दी। यह घटना उस समय हुई जब ग्रंथी पाठ कर रहे थे।

हैरानी की बात ये रहा कि इस दौरान मेजर सिंह के परिवार ने आरोपी प्रवासी मजदूर राजू को घर से भगा दिया। लेकिन इस शर्मनाक घटन की जानकारी ग्रंथी सिंह ने सत्कार कमेटी को दे दी और पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने तुरन्त आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। इस घिनौनी घटना को छुपाने वाले परिवार के उन सदस्यों को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने प्रवासी मजदूर राजू और जगजीत सिंह, सुखजीत सिंह, और गुरप्रीत सिंह सभी पुत्र मेजर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ बेदअदबी के गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!