जिला प्रशासन की शर्मनाक हरकत... प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर की अंतिम अरदास का भी नहीं किया इंतजार

Edited By Kamini,Updated: 18 May, 2024 01:49 PM

shameful action of ludhiana district administration

पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का गत 11 मई शनिवार तड़के निधन हो गया था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पद्मश्री सुरजीत पातर ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए और उन्होंने लुधियाना में अंतिम सांस ली। आपको बता दें वह...

लुधियाना (विक्की) : पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का गत 11 मई शनिवार तड़के निधन हो गया था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पद्मश्री सुरजीत पातर ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए और उन्होंने लुधियाना में अंतिम सांस ली। आपको बता दें वह लुधियाना के ही रहने वाले थे। 

इसी बीच एक बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सुरजीत पातर के दुनिया से चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है वहीं लुधियाना प्रशासन को इतनी क्या जल्दी थी कि उनके अंतिम अरदास का भी इंतजार नहीं किया और जिला स्तरीय 'मेगा इवेंटट' आयोजित कर लिया गया। जहां पर जिला प्रशासन द्वारा भागड़ां व गिद्दे का प्रोग्राम रखा गया है। गौरतलब है कि सुरजीत पातर लुधियाना के रहने वाले थे और उनके परिवार के दुख सांझा करने की बजाय जिला प्रशासन द्वारा अपनी बढ़ाई करने वाले 'मेगा इवेंट' का आयोजन किया गया है जोकि आज शाम को ही है। आपको बता दें कि सोमवार को सुरजीत पातर की अंतिम अरदास है, जिसमें देश -विदेश  से कला प्रेमी शामिल होंगे। 

आपको बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी अंतिम संस्कार के समय पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अर्थी को कंधा भी दिया था और ट्वीट शेयर कर दुख भी व्यक्त किया था। बताया जा रहा है कि आज लुधियाना में आज एमबीडी मॉल में मिनट टू मिनट कार्यक्रम है, जोकि शाम 5 बजे से लेकर 7.45 बजे तक चलेगा। 

PunjabKesari

PunjabKesariPunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!