अकाली दल के टकसाली नेता सेवा सिंह सेखवां ने कोर कमेटी से दिया इस्तीफा

Edited By swetha,Updated: 03 Nov, 2018 04:34 PM

sewa singh sekhwan resign from akali dal

शिरोमणि अकाली दल से नाराज चल रहे टकसाली नेता सेवा सिंह सेखवों ने भी पार्टी की कोर कमेटी और सीनियर उप-प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकार वार्ता में रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवें और रत्न सिंह अजनाला ने कहा कि जब तक पार्टी की...

गुरदासपुर:शिरोमणि अकाली दल से नाराज चल रहे टकसाली नेता सेवा सिंह सेखवों ने भी पार्टी की कोर कमेटी और सीनियर उप-प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकार वार्ता में रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां और रत्न सिंह अजनाला ने कहा कि जब तक पार्टी की प्राथमिक लीडरशिप नहीं बदली जाती, तब तक वह उसका हिस्सा नहीं बनेंगे। 

सेखवां ने कहा सभी  अकाली नेताओं को अकाल तख्त साहिब में जाकर माफी मांगनी चाहिए।  दिल्ली में अकाली दल की तरफ से दिए जा रहे धरने को सेखवां ने ड्रामा करार दिया।  वहीं टकसाली नेता ब्रह्मपुरा नेता ने कहा कि अकाली दल की भलाई के लिए सुखबीर बादल तथा विक्रम  मजीठिया को बहार निकाल देना चाहिए।  इस दौरान अजनाला ने कहा कि सुखबीर बादल तथा विक्रम मजीठिया को अकाली दल का मतलब पता नहीं। उल्लेखनीय है  यह तीसरे टकसाली नेता का इस्तीफा है। उनसे पहले सुखदेव सिंह ढींडसा, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी इस्तीफा दे चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!