सेंट्रल जेल में सनसनी! कैदियों से घातक हथियार सहित बरामद हुआ ये सामान

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2025 12:14 PM

sensation in central jail

अब देखना यह है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई होती है और जेल प्रशासन को कितनी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

बठिंडा : सेंट्रल जेल बठिंडा एक बार फिर विवादों में आ गई है। ताजा तलाशी के दौरान जेल में नशीले पदार्थ, मोबाइल और घातक हथियार मिलने से जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पता चला है कि हरियाणा निवासी कैदी राजिंदर कुमार पुत्र दलवीर सिंह के पास से एक मोबाइल, सिम कार्ड और चार्जर बरामद हुआ है। कैदी जेल के बाहर बातचीत कर रहा था, जो कानून के लिए बड़ी चुनौती है। दूसरे कैदी से लोहे की रॉड, सुइयां और 13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद हुआ है।

यह चौंकाने वाला खुलासा डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शिव कुमार ने किया, जिन्होंने कैंट थाने में केस दर्ज करने के लिए लिखित सूचना दी है। यह पूरी घटना इस बात की चेतावनी देती है कि जेलों के अंदर नशा और अवैध गतिविधियां किस हद तक फैल चुकी हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई होती है और जेल प्रशासन को कितनी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!