जालंधर में BJP और कांग्रेस को झटका, पार्षद सहित कई वरिष्ठ नेता हुए AAP में शामिल

Edited By Kalash,Updated: 27 Jun, 2024 05:02 PM

senior leaders including councillors joined aap

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस को झटका लगा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी जालंधर में मजबूत हुई है।

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस को झटका लगा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी जालंधर में मजबूत हुई है। जानकारी के अनुसार भाजपा के पार्षद हरजिंदर सिंह लड्डा अपने साथियों सहित आप में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी आप में शामिल हुए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान पवन कुमार टीनू और विधायक वरिंदर गोयल भी उनके साथ मौजूद थे। 

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए 'आप' पंजाब द्वारा ट्वीट किया गया है। ट्वीट कर कहा गया कि ''जालंधर में 'आप' को बड़ा बढ़ावा! आज सी.एम. भगवंत मान की उपस्थिति में BJP पार्षद हरजिंदर सिंह लड्डा (पूर्व प्रधान जालंधर शहर कांग्रेस), वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित हांडा, गगन कुमार, यश वोहरा के अलावा BJP और कांग्रेस के कई अन्य नेता आम आदमी पार्टी में शामिल। AAP को जालंधर वेस्ट में हर कोने से मजबूत समर्थन मिल रहा है, AAP जालंधर पश्चिम के उपचुनाव जीतने के लिए तैयार है।''    

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!