चुनाव से पहले सुखबीर बादल ने Congress को दिया बड़ा झटका! सीनियर नेता अकाली दल में शामिल

Edited By Kamini,Updated: 09 Nov, 2026 06:18 PM

senior congress leader joins akali dal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल होने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से पहले सुखबीर बादल ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गुजराल और उनकी पत्नी रविंदर कौर गुजराल आज अपने सपोर्टर्स के साथ पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। वह कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी हैं और आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा बनाई गई इलेक्शन कैंपेन कमेटी के मेंबर हैं। उनकी पत्नी रविंदर कौर गुजराल चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में काउंसलर रह चुकी हैं।

PunjabKesari

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल होने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुजराल के पार्टी में शामिल होने से शिरोमणि अकाली दल को बहुत ताकत और बढ़ावा मिला है। उनके शामिल होने से आने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पार्टी के परफॉर्मेंस पर बहुत पॉजिटिव असर पड़ेगा।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष चरणजीत सिंह विली, बीबी हरजिंदर कौर (एग्जीक्यूटिव मेंबर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), बीबी मनमोहन कौर, जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह, जगतार सिंह, पवन गोयल, परविंदर सिंह और इश्तिंदर सिंह हैप्पी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!