जमीन अपने नाम करवा कर बुजुर्ग को निकाला घर से बाहर, परेशान हो खुद को लगाई आग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2020 11:11 AM

self immolation by elder man

थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव बहबलपुर के एक 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

भादसों(अवतार): थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव बहबलपुर के एक 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक बहबलपुर के सुरजीत सिंह की बेटी कमलप्रीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी तरखेड़ी ने थाना भादसों में शिकायत दी कि उसके पिता सुरजीत सिंह पुत्र उजागर सिंह ने अपनी जमीन में से कुछ हिस्सा अपनी बहु चरनजीत कौर और पोती नवजोत कौर के नाम करवा दिया।

कुछ समय बाद सुरजीत सिंह की बहु और पोती उसे परेशान करने लगे और फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके पिता की जमीन गुरदीप सिंह नामक व्यक्ति को धोखे से बेच दी, जिसके चलते वह काफी परेशान रहने लगा। गत 7 नवंबर को सुरजीत ने हकीमपुर में अपनी मोटर पर जा कर खुद को आग लगा दी, जिसकी पी.जी.आई. में इलाज दौरान मौत हो गई।

फिलहाल इस मामले संबंधी पुलिस की ओर से कमलप्रीत कौर के बयानों पर चरनजीत कौर पत्नी हरमीक सिंह, नवजोत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र परविन्दर सिंह वासियान बहबलपुर, परविन्दर सिंह घंगरौली, कुलवंत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बहबलपुर, गुरदीप सिंह निवासी भादसों रोड पटियाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!