कमरे में बहन को इस हालत में देख भाई ने मचाया शोर, रोशनदान तोड़ अंदा घुसा तो...

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2024 12:24 PM

seeing the sister in this condition in the room

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

लुधियानाः यहां के कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक नाबालिग लड़की ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 1 महीने पहले ही बिहार से यहां आई थी। पिता मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गए थे। पीछे से ही उसकी बेटी ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही उसके छोटे भाई ने बहन को फंदे से लटकता देखा तो उसने शोर मचा दिया। 

वहीं बाल्टी की मदद से रोशनदान तोड़कर कमरे में दाखिल हुआ। आस-पास इकट्ठे हुए लोगों ने तुरंत लड़की को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!