Edited By Urmila,Updated: 25 Nov, 2022 04:00 PM

आज मोहाली में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम मीटिंह हुई।
मोहाली: आज मोहाली में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम मीटिंह हुई जिसमें किसान जत्थेबंदियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के 33 किसानों जत्थेबंदियों ने फैसला लिया है कि एक दिन का रोष मार्च निकाला जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का दूसरा पड़ाव शुरू किया जाएगा। गुरुद्वारा अम्ब साहिब में कल 11 बजे किसान जत्थेबंदियां एकत्रित होंगी। जहां गुरुद्वारा से चंडीगढ़ की ओर कूच किया जाएगा और कल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रशासन के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए 8 मेंबरीय कमेटी का गठन किया गया है।
किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार ने वादाखिलाफी का आरोप लगया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली मोर्चे की पेंडिंग मांगों का हल करने की मांग की है। एस.के.एम. ने मांग की है कि 60 वर्ष की उम्र से ऊपर किसानों को पेंशन दी जाए। किसानों पर दर्ज पर्चे वापिस लिए जाएं। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। एम.एस.पी. की मांग पेंडिंग पड़ी है जो केंद्र सरकार ने नहीं मानी है उसे पूरा किया जाए। लखीमपुरी खीरी हिंसा मामले में इंसाफ मिले।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here