पंजाब के 11वीं-12वीं के Students को मिलेंगे मुफ्त स्कूल बैग, बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2026 09:28 AM

schools students free school bags

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों

लुधियाना: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने का फैसला किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल बैग तैयार कर लिए गए हैं। बोर्ड द्वारा इन बैगों को जिला स्तर पर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से शिक्षा ब्लॉकों तक पहुंचा दिया गया है।

इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूल शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को पत्र जारी कर उनके अधीन आने वाले सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक) को आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने जिलों के स्कूल प्रमुखों को आदेश दें कि वे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात जिला प्रबंधक से जल्द से जल्द स्कूल बैग प्राप्त करें।

साथ ही स्कूल प्रमुखों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्राप्त स्कूल बैग समय पर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में वितरित किए जाएं, ताकि सभी पात्र छात्रों तक ये बैग बिना किसी देरी के पहुंच सकें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!