School मुख्य अध्यापिका को आया Phone Call...नहीं किया ये काम तो सस्पेंड

Edited By Kamini,Updated: 25 Jun, 2025 06:14 PM

school head teacher got a phone call

सरकारी प्राइमरी स्कूल की मुख्य अध्यापिका के साथ बड़ी घटना होने का मामला सामने आया है।

बठिंडा : सरकारी प्राइमरी स्कूल की मुख्य अध्यापिका के साथ बड़ी घटना होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल की मुख्य अध्यापिका को धमकाकर अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार रुपए ठग लिए। साइबर क्राइम सेल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

साइबर क्राइम सेल में दर्ज शिकायत में मुख्य अध्यापिका रमनप्रीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन करके बताया कि स्कूल के लिए 50 हजार रुपए की ग्रांट आई थी, जिसमें से आधी ग्रांट काम पर खर्च हो गई और आधी खत्म हो गई। फोन करने वाले ने उसे धमकाया कि अगर आधी रकम उसके बताए खाते में जमा नहीं करवाई तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। डर के मारे उसने आधी रकम यानी 25 हजार रुपए उसके बताए खाते में जमा करवा दिए। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ ठगी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!