स्कूलों में कार्यक्रम दौरान विद्यार्थी के साथ हादसा हुआ तो स्कूल प्रमुख, स्टाफ व मैनेजमैंट होगी जिम्मेदार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Feb, 2020 09:13 AM

school head staff responsible for accident with student during school program

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एफीलिएटिड और एसोसिएटिड स्कूलों में अगर किसी भी सभ्याचारक कार्यक्रम या गतिविधि के दौरान विद्यार्थी के साथ कोई घटना घटती है तो....

पटियाला(प्रतिभा): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एफीलिएटिड और एसोसिएटिड स्कूलों में अगर किसी भी सभ्याचारक कार्यक्रम या गतिविधि के दौरान विद्यार्थी के साथ कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल अथॉरिटी की होगी। ये निर्देश सैक्रेट्री एजुकेशन की ओर से सहायक सचिव एफिलिएशन ने जारी किए हैं। 

बोर्ड चेयरमैन ने ऐसे हादसे का लिया गंभीर नोटिस
गौरतलब है कि पिछले दिनों बोर्ड से संबंधित एक प्राइवेट स्कूल में सभ्याचारक कार्यक्रम के दौरान घटी घटना के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना का बोर्ड चेयरमैन ने गंभीर नोटिस लिया और बोर्ड से संबंधित सभी संस्थाओं को हिदायत जारी कर दी है कि स्कूल में गतिविधियों के दौरान पूर्ण तौर पर सावधानी बरती जाए। स्कूल में कोई भी कार्यक्रम या गतिविधि करवाते समय बहुत जरूरी है कि विद्यार्थियों का भी पूरा ध्यान दिया जाए, क्योंकि किसी भी हालत में विद्यार्थी को नुक्सान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल अथॉरिटी की होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!