पंजाब: SBI ने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट! शातिर ठगों ने लूटने का निकाला नया तरीका

Edited By Kamini,Updated: 04 May, 2026 05:53 PM

sbi alerts customers

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी चेतावनी जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से कहा कि, बिना जांचे-परखे, किसी भी लुभावने ऑनलाइन ऑफर या ज़्यादा मुनाफे के लालच में आकर किसी पर भी भरोसा न करें, क्योंकि ऐसे ऑफर अक्सर नकली होते हैं।

आए दिन हो रहे फ्रॉड

SBI ने अपने ग्राहकों को खासकर सोशल मीडिया पर फैल रहे झांसे को लेकर अलर्ट किया है। साइबर क्रिमिनल YONO SBI के नाम पर नकली पेज और विज्ञापन बनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में यूजरनेम या पासवर्ड रिकवर करने के बहाने लिंक दिए जाते हैं, जो असल में आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने के लिए होते हैं। बैंक ने ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी है।

सुरक्षित बैंकिंग के लिए बैंक की तरफ से दी गई सलाह:

हमेशा ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
अपना OTP, पासवर्ड या पर्सनल जानकारी कभी किसी के साथ शेयर न करें। अगर आप अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहते हैं, तो सिर्फ़ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म या बैंक ब्रांच से ही मदद लें।

संदिग्ध कॉल की पहचान कैसे करें?

SBI ने कहा कि कोई भी बैंक कभी भी फ़ोन, मैसेज या सोशल मीडिया के ज़रिए आपकी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। बैंक के ऑफिशियल कॉल आमतौर पर 1600 से शुरू होने वाले नंबरों से आते हैं, इसलिए आपको दूसरे संदिग्ध नंबरों से सावधान रहने की ज़रूरत है। अगर आपको किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड का शक है या आपके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इसके अलावा, आप cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!