चौटाला के साथ दोस्ती करने वाला बादल परिवार पंजाब में भाजपा के साथ झूला झूल रहा: धर्मसोत

Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2019 11:24 AM

sadhu singh dharamsot

जलालाबाद के लोग अकाली दल के छक्के छुड़ाने के लिए उतावले हैं। उक्त विचार पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने जलालाबाद विधानसभा हलके की अलग-अलग चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

जलालाबाद(सेतिया, सुमित, निखंज): जलालाबाद के लोग अकाली दल के छक्के छुड़ाने के लिए उतावले हैं। उक्त विचार पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने जलालाबाद विधानसभा हलके की अलग-अलग चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने सुखबीर बादल से सीधा सवाल किया कि वह बताएं कि उन्होंने जलालाबाद हलके का विधायक और रा’य का उप-मुख्यमंत्री रहते जलालाबाद के लोगों के लिए क्या किया। अगर जलालाबादियों की थोड़ी सी भी सुध ली होती तो आज उनको वोट लेने के लिए लोगों के हाथ न जोडऩे पड़ते। इसलिए अकाली दल का बोरिया-बिस्तर गोल होना तय है। जलालाबाद के लोगों में रहकर पता चल रहा है कि वे कितने दरिया दिल हैं पर अफसोस कि सुखबीर बादल ने उनकी कद्र नहीं की। हरियाणा में भाजपा के विरुद्ध होकर चौटाला के साथ दोस्ती करने वाला बादल परिवार पंजाब में भाजपा के साथ झूला झूल रहा है, इसी कारण हरसिमरत कौर बादल केन्द्र में कुर्सी का आनंद ले रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!