बेअदबी मामला: SIT आज करेगी बुर्ज जवाहर सिंह वाला व बरगाड़ी का दौरा

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Sep, 2021 10:46 AM

sacrilege case sit will visit burj jawahar singh wala and bargadi today

24-25 अक्तूबर 2015 की रात को गुरुद्वारा बुर्ज जवाहर सिंह वाला के बाहर लगाए गए ऐतिहासिक लिखित बोर्ड पर काले मार्कर से लिखे गए आपत्तिजनक शब्दावली वाले 2 पोस्टर चिपकाने व 12 अक्तूबर 2015....

फरीदकोट (राजन): 24-25 अक्तूबर 2015 की रात को गुरुद्वारा बुर्ज जवाहर सिंह वाला के बाहर लगाए गए ऐतिहासिक लिखित बोर्ड पर काले मार्कर से लिखे गए आपत्तिजनक शब्दावली वाले 2 पोस्टर चिपकाने व 12 अक्तूबर 2015 को सुबह-सवेरे गुरुद्वारा बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बाहर व गलियों में पवित्र अंग बिखेरने की जांच चल रही है। इसी कड़ी के तहत आई.जी. एस.पी.एस. परमार के नेतृत्व में सिट के सदस्यों द्वारा 1 सितम्बर को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला व बरगाड़ी का दौरा किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बेअदबी मामलों की जांच कर रही सिट ने अपने दौरे के दौरान उन लोगों को भी खुला आमंत्रण दिया है, जिनके पास कोई अहम जानकारी है। उनकी जानकारी को गुप्त रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार प्रमुख तौर पर सिट के चेयरमैन आई.जी. एस.पी.एस. परमार, राजेन्द्र सिंह सोहल ए.आई.जी., लखबीर सिंह पी.पी.एस. डी.एस.पी. भिक्खीविंड, दलबीर सिंह प्रमुख सी.आई.ए. स्टाफ मालेरकोटला व अन्य सदस्यों द्वारा उक्त स्थानों का दौरा करने उपरांत फरीदकोट में विशेष मीटिंग की जाएगी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!