श्री दरबार साहिब के नजदीक मचा हड़कंप, व्यक्ति ने गनमैन से पिस्तौल छीन कर दिया कांड

Edited By Kalash,Updated: 22 Sep, 2024 11:26 AM

ruckus near golden temple amritsar

श्री दरबार साहिब के नजदीक हड़कंप मच जाने की खबर सामने आई है।

अमृतसर : श्री दरबार साहिब के नजदीक हड़कंप मच जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार श्री दरबार साहिब के बाहर गोल्डन प्लाजा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

खबर मिली है कि कोई वी.आई.पी. श्री दरबार साहिब माथा टेकने आया था। इस दौरान उसका गनमैन बाहर खड़ा था। वहां एक व्यक्ति ने अचानक गनमैन से पिस्तौल छीन ली और खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।      

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है। सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल उसक पहचान नहीं हो सकी। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। 

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!