जालंधर के St. George's Convent School में फिर चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Edited By Vatika,Updated: 29 Aug, 2026 12:48 PM

robbery at jalandhar school

शहर के किशनपुरा स्थित St. George's Convent School एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया।

जालंधर(सोनू): शहर के किशनपुरा स्थित St. George's Convent School एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। शनिवार तड़के चोर स्कूल परिसर से एलईडी और एसी का कंप्रेसर चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक संदिग्ध छत पर चढ़कर तार काटता और चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना सूर्य एन्क्लेव थाना पुलिस को दे दी गई है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार पिछले दो महीनों में यह तीसरी चोरी है। स्कूल की शिक्षिका जसविंदर ने बताया कि जून में हुई पहली चोरी के दौरान बदमाश एलईडी और बिजली की तारें ले गए थे। इसके बाद जुलाई में दूसरी वारदात में इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ। अब तीसरी बार एलईडी और एसी का कंप्रेसर चोरी होने से स्कूल प्रबंधन में रोष है।

'तीनों बार सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई'
स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि हर चोरी के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षिका ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका आरोप है कि एक अधिकारी दूसरे का नंबर देकर जिम्मेदारी टालता रहा।

स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि थाना स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल परिसर ही सुरक्षित नहीं है तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!