दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू होकर फैक्टरी की दीवार से टकराई कार, विधायक के गनमैन की हुई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2026 01:12 PM

road accident mla gunman death

बीती देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टांडा के विधायक के युवा गनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुख्य सिपाही बलजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव नत्थूपुर के रूप में हुई है।

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): बीती देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टांडा के विधायक के युवा गनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुख्य सिपाही बलजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव नत्थूपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब गनमैन की कार बेकाबू होकर गांव जहूरा स्थित एक फैक्टरी की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल टांडा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक बलजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!