पराली के धुएं से हुआ बड़ा हादसा, पिता की मौत, बेटा घायल

Edited By Mohit,Updated: 01 Nov, 2018 04:45 PM

road accident in batala

आज महिता से घुमान रोड़ पर एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाप की मौत और बेटे के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बटाला (साहिल): आज महिता से घुमान रोड़ पर एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाप की मौत और बेटे के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी अनुसार गुरमीत सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी कपूरथला अपने लड़के बीरे के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घुमान के निकट अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहे थे कि जब वह गांव बोझा के निकट पहुंचे तो वहां एक किसान ने खेतों में आग लगाई हुई थी तो सड़क पर धुआं होने के कारण इनको कुछ दिखाई न दिया और आगे से एक तेज रफ्तार सिलेंडरो से भरे कैंटर ने इनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनो बाप बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तुरंत 108 नंबर एंबुलैंस कर्मचारियों ने अस्पताल दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने गुरमीत सिंह को सीरियस हालत होने के कारण अमृतसर रैफर कर दिया। यहां उनकी मौत हो गई। 

इस संबंधी थाना घुमान के एस.एच.ओ ललित कुमार ने बताया कि उक्त गाड़ी को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया और परिजनों के ब्यान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!