Edited By Kalash,Updated: 25 Sep, 2025 01:38 PM

रिची केपी की मौत के मामले में फरार कपड़ा व्यापारी गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जालंधर: रिची केपी की मौत के मामले में फरार कपड़ा व्यापारी गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हादसे को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं हादसे के बाद से लापता चल रही प्रिंस की पत्नी कोमल और मां मंगलवार को अपने घर लौट आईं हैं। इसके बाद पुलिस टीम उनके जी.टी.बी नगर स्थित घर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई।
इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसे नहीं पता कि प्रिंस और उसका भाई शैंकी कहां छिपे हुए हैं। वहीं प्रिंस की मां का कहना है कि अघर उनका बेटा सरेंडर कर देगा तो उसे मार दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए कहा है। पुलिस द्वारा लगातार प्रिंस को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है पर प्रिंस हाथ नहीं आ रहा है।
गौरतलब है कि 13 सितंबर की रात पूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिची की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। केपी की शिकायत पर अर्टिगा चालक प्रिंस समेत ग्रैंड विटारा कार चालक विशु पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ। महिंदर केपी ने बयान में कहा था कि वे अपने बेटे के साथ अलग-अलग गाड़ियों में घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्रैंड विटारा और क्रेटा ने रिची की फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here