पंजाब पुलिस के ASI की शर्मनाक हरकत, महिला से रेप कर किया Pregnant और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 06 Jan, 2023 09:14 AM

rape with women by punjab police

अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे काबू करने के लिए टीम भेजी जाएगी।

लुधियाना(राज): ईश्वर नगर की रहने वाली एक महिला को पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. द्वारा झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए और थाना सदर में जिला संगरूर के रहने वाले आरोपी ए.एस.आई. सुखविंद्र सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति काफी समय से बीमार रह रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात ए.एस.आई. सुखविंद्र सिंह से हुई थी जिसने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ बातें करने लगा। फिर घर आने लगा। आरोपी ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल में बना ली थी। पीड़िता का आरोप है कि वह इस दौरान गर्भवती हो गई थी। 

सुखविंद्र ने उसे गर्भपात करवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो उसके पति एवं रिश्तेदारों को वायरल करने की धमकी देकर जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। उसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करता और दुष्कर्म करता रहा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज हुआ है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे काबू करने के लिए टीम भेजी जाएगी।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!