Edited By Updated: 04 Apr, 2017 10:08 AM

‘‘पंजाब से नशा व भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।’’ उक्त शब्द पंजाब के सिंचाई व बिजली विभाग के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने प्रदेश
जालंधर(चोपड़ा): ‘‘पंजाब से नशा व भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।’’ उक्त शब्द पंजाब के सिंचाई व बिजली विभाग के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बब्बी और जिला कांग्रेस डिस्पलनेरी कमेटी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राणा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करने के दौरान कहे। राणा गुरजीत ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन नेताओं ने प्रदेश की जवानी नशों ने बर्बाद करके रख दी है। बादल सरकार में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार ने राज्य को आर्थिक तौर पर खोखला कर दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को कै. अमरेन्द्र सिंह की सरकार से बेहद उम्मीदें हैं और कांग्रेस लोगों की हरेक उम्मीद पर खरा उतरेगी। राणा गुरजीत ने कहा कि कांग्रेस जनता का एजैंडा लेकर चुनावों में उतरी थी और आज जनता ने अपनी पसंद की सरकार चुनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने में पार्टी कार्यकत्र्ताओं का बड़ा योगदान है। राणा गुरजीत ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं और आम जनता के लिए मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व पूर्व मेयर जयकिशन सैनी, पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता, जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान दलजीत आहलूवालिया, नगर निगम में विपक्ष के नेता जगदीश राज राजा, पार्षद बंटी नीलकंठ, पार्षद तरसेम लखोत्रा, महिन्द्र सिंह गुल्लु,, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरुण वालिया, सतनाम बिट्टा, सुषमा गौतम, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, यशपाल धीमान, डा. मनजीत सरोआ, हरकिशन बावा व अन्यों ने भी संबोधित किया। कुलजीत बब्बी व धर्मेन्द्र राणा ने साथियों सहित राणा गुरजीत को किरपान व सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया।