Vigilance Action : भ्रष्टाचार में फंसा  DSP का रीडर, एक दिन का रिमांड मंजूर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2025 12:31 AM

vigilance action dsp s reader caught in corruption

विजिलैंस ब्यूरो की तरफ से एक लाख रुपये की रिश्वत समेत गिरफ्तार किए जा चुके डीएसपी भुच्चों के रीडर कम सुरक्षा कर्मी राज कुमार पर एक और मामला दर्ज किया गया है।

बठिंडा (विजय) : विजिलैंस ब्यूरो की तरफ से एक लाख रुपये की रिश्वत समेत गिरफ्तार किए जा चुके डीएसपी भुच्चों के रीडर कम सुरक्षा कर्मी राज कुमार पर एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राज कुमार पर अब दर्शन सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर एक ओर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी राज कुमार पहले केस में बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद है। विजिलेंस ने आरोपी राज कुमार पर दूसरा केस दर्ज करके उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं विजिलैंस द्वारा उक्त दोनों मामलों में भुच्चों के डी.एस.पी. रविंदर सिंह रंधावा की भूमिका पर भी जांच चल रही है।

गौरतलब है कि बीती एक जुलाई को विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने महिला शिकायतकर्ता परमजीत कौर से एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए डी.एस.पी. भुच्चों के रीडर कम सुरक्षा कर्मी राज कुमार को गिरफ्तार किया था। राज कुमार के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया है, जिसकी पुष्टि एस.एस.पी. दिग्विजय कपिल ने की है। बताया जा रहा है कि दूसरा मामला गोनियाना मंडी निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर किया है। पीड़ित दर्शन सिंह ने एंटी क्रप्शन हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने एक शिकायत एस.एस.पी. बठिंडा को दी थी। जिसकी जांच डी.एस.पी. भुच्चों द्वारा की जा रही थी। शिकायत की जांच शिकायतकर्ता के हक में करवाने के लिए आरोपित राज कुमार ने हवलदार निर्मल सिंह के सामने रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता दर्शन सिंह ने आरोपी राज कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन हैल्पलाइन नंबर पर रिश्वत मांगने की जब शिकायत की थी, तो उसके साथ एक रिकार्डिंग भी पेश कर दी थी। इसके बाद विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने दर्शन सिंह के बयान दर्ज कर जेल में बंद आरोपी राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत दूसरा केस दर्ज कर लिया। आरोपी ने विजिलैंस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी राज कुमार के खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के दोनों केसों में भुच्चों के डी.एस.पी. रविंदर सिंह रंधावा की कितनी भूमिका है, उसके बारे में विजिलैंस द्वारा जांच की जा रही है। इसके अलावा विजिलैंस किसी समय भी भुच्चों के डी.एस.पी. रविंदर सिंह को नामजद किए जाने की संभावना है।


 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!