Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2025 06:25 PM

पंजाब में ठंड के बीच बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में ठंड के बीच बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो सकती है। इसके बाद पंजाब में AQI में सुधार देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद पंजाब में तापमान में भी भारी गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
बढ़ती ठंड के चलते लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है क्योंकि लोगों के सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाना चाहिए सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here