सामने आया मूसेवाला की हत्या के कुछ मिनट पहले का चौंकाने वाला Video

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2022 09:24 AM

प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की रविवार को  को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।

मानसा : प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की रविवार को  को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के कुछ मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पहले सिद्धू की थार गाड़ी सड़क से गुज़रती है और एक गाड़ी उसका पीछा करती है। चंद मिनटों बाद एक बलैरो गाड़ी गुज़रती है, जिसमें बैठे हमलावारों ने ही सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा है।

PunjabKesari

 बता दें कि नजदीकी गांव जवाहरके के माता रानी चौक में सिद्धू मूसेवाला दोस्तों सहित थार जीप में अपने गांव मूसा जा रहे थे। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही अचानक एक काले रंग की इंडेवर गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मूसेवाला पर करीब 30 से 40 फायर किए। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में मूसेवाला अपनी सीट से हिल नहीं पाए। फायरिंग में एक दर्जन से अधिक गोलियां सिद्धू मूसेवाला की बाजू और छाती में लगी हैं।वहीं जीप में मौजूद मूसेवाला के दोस्त गुरविन्दर सिंह पुत्र बलदेव सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मूसा भी फायरिंग में घायल हो गए। तीनों को मानसा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टी जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा ने की। 

घटना की सूचना मिलते ही मूसेवाला के परिजन, कांग्रेसी नेता व समर्थक सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।गौरतलब है कि मूसेवाला को गैंगस्टर्स से धमकियां मिल रही थीं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!