गायक गुरदास मान के भाई की अंतिम विदाई में पहुंचे CM मान व राजा वड़िंग सहित कई हस्तियां (तस्वीरें)
Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2025 02:10 PM

पंजाबी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का कल निधन हो गया।
पंजाब डेस्क: पंजाबी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का कल निधन हो गया। 68 वर्षीय गुरपंथ मान पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।
आज पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, और अन्य राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।





अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here