पंजाब की मशहूर गायिका और अदाकारा अमर नूरी को मिली धमकी

Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2025 11:38 AM

punjabi singer and actress amar noori has received threats

पंजाबी गायिका और अभिनेत्री अमर नूरी को एक धमकी भरा फोन आने

पंजाब डेस्कः पंजाबी गायिका और अभिनेत्री अमर नूरी को एक धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया। आरोपी ने कहा कि अमर नूरी का बेटा, जो संगीत और गीतों के क्षेत्र में काम करता है, गाना-बजाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस धमकी से घबराई अमर नूरी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस कॉल की सच्चाई और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!