गरीबों की मदद के लिए आगे आए पंजाबी STAR, किए बड़े ऐलान
Edited By Vatika,Updated: 27 Mar, 2020 11:14 AM

दुनिया भर में कोरोना वायरस नामक महामारी ने हड़कंप मचाया हुआ है
जालंधरः दुनिया भर में कोरोना वायरस नामक महामारी ने हड़कंप मचाया हुआ है, जिसे देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है और लोगों को घर में रहने की अपील की है। मोदी के इस ऐलान से गरीब वर्ग के लोगों को काफ़ी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है, ख़ास कर दिह़ाड़िदार लोगों को, क्योंकि इन लोगों ने मेहनत मज़दूरी करके अपने बच्चों को पालना होता है। लॉकडाउन कारण घर में रह कर इन लोगों का गुज़ारा काफ़ी कठिन हो गया है, जिसे देखते हुए अब पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग आगे आ रहे हैं और अपनी कमाई से दान दे रहे हैं।
गायक रणजीत बावा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा है कि - मैं अपने जिले गुरदासपुर में आज और परसों करीब 200 गरीब परिवारों को राशन वितरित और अन्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करूंगा।
इसके अलावा कपिल शर्मा ने भी गरीब परिवारों की मदद करने का ऐलान किया है।
पंजाबी गायक हरजीत हरमन ने भी गरीब परिवारों की मदद करने का ऐलान किया है।
बता दें कि कोरोना वायरस नामक महामारी की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए हॉबी धालीवाल ने भी अपने गांव के गरीब परिवारों को राशन, डाक्टरी सहायता और अन्य ज़रूरत की चीजें देने का ऐलान किया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी वायरल हुई।
Related Story

Holiday: पंजाब के स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का हुआ ऐलान

पंजाब में गुरुवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी, CCTV में कैद हुई घटना, गुस्से में आए लोग

पंजाब के लोगों के लिए चिंता की खबर, ड्रग तस्करी के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

पंजाब में वार्डबंदी पर यू-टर्न, सरकार ने सभी नए नोटिफिकेशन किए रद्द

पंजाब में AAP सरपंच पर जानलेवा हमला, नकाबपोश हमलावरों ने किए ताबड़तोड़ वार

जालंधर में मशहूर क्लॉथ हाउस में लगी आग, पंजाबी सिंगर की ड्रेस भी हुई खराब

पंजाब में चलती कार को लगी भीषण आग, कार में सवार थे 2 लोग

पंजाब में बड़ी घटना, बिजली मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारी की ने...

बिजली की तार टूटने से आम के पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला