पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें आने वाले दिनों का हाल

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2025 01:40 PM

punjab weather alert

पंजाब में मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी): पंजाब में मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया है, वहीं होशियारपुर, जालंधर सहित कई जिलों में बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की गई है।

PunjabKesari

इस बारिश से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) को भी बिजली की बढ़ती मांग से राहत मिली है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान बढऩे के कारण बिजली की खपत बहुत ज्यादा हो गई थी। बारिश के कारण जहां एक ओर लोगों को प्रदूषण से थोड़े समय के लिए राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कुदरत भी एक नई ताजगी के साथ सामने आई है। उल्लेखनीय है कि इस समय किसान धान की प्रमुख फसल की बुआई और रोपाई में व्यस्त हैं, और अधिकतर खेतों में बुआई का काम अब लगभग पूरा हो चुका है। अब फसलों को ज्यादा पानी की जरूरत है, जिसे कुदरत द्वारा पूरी किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, बारिश के मौसम को लेकर सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार और सीनियर मेडिकल ऑफिसर सरकारी अस्पताल टांडा डॉ. करण कुमार सैनी ने कहा है कि मानसून का मौसम लगभग शुरू हो चुका है, इसलिए लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस मौसम में विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि भले ही स्वास्थ्य विभाग हर शुक्रवार को ड्राई डे मना कर लोगों को बारिश के दौरान फैलने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक करता है, लेकिन इन बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग भी करना होगा। गौरतलब है कि तपती गर्मी के बाद शुरू हुआ यह मानसून का मौसम धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व रखता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!