Punjab में दो पुलिस अधिकारी Suspend, डयूटी में लापरवाही बरतने पर एक्शन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 05:07 PM

punjab two police officers from this station suspended

पंजाब के गुरुहरसहाय में दो पुलिस अधिकारियों पर बड़ा एक्शन होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गुरुहरसहाय थाने में तैनात पुलिस के दो अधिकारियों को ड्यूटी में कोताही करने के चलते निलंबित कर दिया गया है।

गुरुहरसहाय  (सुनील विक्की): पंजाब के गुरुहरसहाय में दो पुलिस अधिकारियों पर बड़ा एक्शन होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गुरुहरसहाय थाने में तैनात पुलिस के दो अधिकारियों को ड्यूटी में कोताही करने के चलते निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी देते हुए डीएसपी तजिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि थाना गुरुहरसाहय में तैनात एएसआई महेश सिंह व जसपाल चंद को अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने के चलते निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई जिला फिरोजपुर के एसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह की तरफ से उक्त अधिकारियों की तरफ से ड्यूटी में लापरवाही करने के चलते की गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!