पंजाब के स्कूलों में बढ़ीं सर्दियों की छुट्टियां ,इस तारीख तक रहेंगे बंद

Edited By Vatika,Updated: 31 Dec, 2025 02:11 PM

punjab school holiday

पंजाब में कड़ाके की ठंड और लगातार पड़ रही घनी धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की सर्दियों

लुधियाना (विक्की): पंजाब में कड़ाके की ठंड और लगातार पड़ रही घनी धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 7  जनवरी तक बंद रहेंगे।

PunjabKesari

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ठंड और खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले निर्धारित छुट्टियों की अवधि समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने थे, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए छुट्टियों में विस्तार किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में शून्य विजिबिलिटी, कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा भी लगातार छुट्टियां बढ़ाने की मांग की जा रही थी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल अब 8 जनवरी से नियमित रूप से खुलेंगे। वहीं मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!