Punjab : लूटपाट करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jun, 2025 07:48 PM

punjab robbery couple arrested they used to target innocent people

मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटने वाले पति-पत्नी को काबू किया गया है।

मोगा (आजाद) : मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटने वाले पति-पत्नी को काबू किया गया है।

प्रभारी गुरसेवक सिंह की अगुवाई में सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह संधुआवाला रोड के चौंक के पास मौजूद थे, तो उनको गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि कमलप्रीत सिंह तथा उसकी पत्नी बबनप्रीत कौर दोनों कथित मिलीभगत करके भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं तथा बाद में लूटपाट को अंजाम देते हैं। गत 7 जून को इन बरनाला के व्यक्तियों को जाल में फंसाकर संधुआवाला चौंक के पास उनका पर्स तथा मोबाइल फोन छीना था तथा आज भी वह किसी लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए संधुआवाला चौंक में खड़े हैं, जिस पर पुलिस पार्टी ने छापामारी करके उनको जा दबोचा, जिनके खिलाफ थाना सदर मोगा में मामला दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपियों के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!