Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Nov, 2025 11:36 PM

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर एम.टी.पी. विभाग ने शहर की दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। ए.टी.पी. वैस्ट वजीर राज, बिल्डिंग इंस्पैक्टर नितिन धीर ने डैमोलेशन स्टाफ व पुलिस पार्टी के साथ गुरु नानक रोड कोट खान इलाके में 2 एकड़...
अमृतसर (रमन): नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर एम.टी.पी. विभाग ने शहर की दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। ए.टी.पी. वैस्ट वजीर राज, बिल्डिंग इंस्पैक्टर नितिन धीर ने डैमोलेशन स्टाफ व पुलिस पार्टी के साथ गुरु नानक रोड कोट खान इलाके में 2 एकड़ ज़मीन पर बन रही एक अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया। दूसरी कॉलोनी में छेहर्टा चौक पर पड़े सीवरेज के मैनहोल तोड़े गए और कुछ निर्माणों की तोड़-फोड़ भी की गई।
शहर में अवैध निर्माणों को लेकर रोजाना शिकायतें नगर निगम प्रशासन और चंडीगढ़ तक पहुंचती हैं, जिसको लेकर स्थानीय निकाय विभाग के सी.बी.ओ. कुलविंदर सिंह अमृतसर पहुंचे और उन्होंने शहर के अवैध निर्माणों की जांच की, वहीं जो लोग उनके साथ थे, उसको लेकर शहर में चर्चा हुई कि अगर सी.बी.ओ. गुरु नगरी आए थे तो वह अपने स्तर पर जांच करते जबकि किसी व्यक्ति को लेकर वह शहर की गैर-कानूनी निर्माणों को देखने गए। इस संबंध में सी.बी.ओ. को फोन किए गए, लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।