पंजाब के मौसम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की Advisory, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 27 Dec, 2025 11:42 AM

punjab health advisory

पंजाब-चंडीगढ़ में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ..

मोहोली/चंडीगढ़: पंजाब-चंडीगढ़ में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 1 जनवरी तक बनी रह सकती है, जिसे देखते हुए सरकार ने येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़, अमृतसर और हलवारा में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़कों पर आवाजाही में भारी परेशानी हुई।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठंड अभी भी बनी हुई है। गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। वहीं 30 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। ठंड और कोहरे को देखते हुए पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी तरह की तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अगले तीन दिन का मौसम
28 दिसंबर: पूरे पंजाब में बहुत घना कोहरा।
29 दिसंबर: होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में घना कोहरा, अन्य जिलों में भी असर।
30 दिसंबर: जालंधर, लुधियाना, संगरूर और पटियाला में घना कोहरा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!