पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में फहराया तिरंगा

Edited By Urmila,Updated: 26 Jan, 2025 12:39 PM

punjab governor gulab chand kataria

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

लुधियाना : देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आज का दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना हमें आजादी दिलाई और हमारे देश को नई दिशा दी। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और लाखों भारतीयों ने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने टैंकों की एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 17 विशेष झांकियां प्रदर्शित की जा रही हैं। पहली बार सैन्यकर्मी इस समारोह में मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस और एनसीसी विभिन्न इकाइयां भाग ले रही हैं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर में लगभग 1500 पुलिस कर्मी तैनात हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!