पंजाब सरकार किसानों की आर्थिक खुशहाली के लिए कृषि आधारित उद्योगों को देगी बढ़ावा

Edited By Mohit,Updated: 27 Jul, 2020 07:52 PM

punjab government will promote agro based industries

पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारर्पोशन के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा है कि..............

चंडीगढ़ः पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारर्पोशन के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा है कि प्रदेश सरकार कृषि पर आधारित उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की तकदीर बदलेगी। मान आज यहां निगम कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्जटर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार कारर्पोशन राज्य में कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मेहनत कर रहा है। किसानों को उनकी वस्तुओं के लाभप्रद भाव मिलेें ताकि वे राज्य की आर्थिक खुशहाली में सक्रिय भागीदार बन सकें। कारर्पोशन पर पंजाब को अनाज पैदा करने वाले राज्य से कृषि उद्योग का केंद्र बनाने का जिम्मा है। 

उन्होंने कहा कि कारर्पोशन कृषि विभिन्नता और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव यत्न करेगा। राज्य में कृषि उद्योग सैक्टर को बढ़ावा देने के लिए कारर्पोशन एक नोडल एजेंसी है। किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर देश में हरित, श्वेत और नीली क्रांति लाई और अब समय आ गया है कि उनकी उद्यमशीलता को कृषि उद्योग में उभारा जाएं जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। कारपोरेशन के चेयरमैन ने कहा कि राज्य में कृषि उद्योग की बड़ी संभावना है जिसका प्रयोग पंजाब के किसानों की किस्मत बदलने के लिए किया जा सकता है। 

किसानों की तकदीर बदलने के सपने को जल्द साकार करने को यकीनी बनाने के लिए कारर्पोशन हर संभव यत्न करेगा। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अनुसार कारर्पोशन कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी। इस मौके पर कारर्पोशन के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह बराड़, निदेशक रणजीत सिंह और किरनजीत सिंह मीठा मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!