पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों में नुकेल कसने की कवायद की तेज, गठित टीमों को दिए ये निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Apr, 2022 04:21 PM

punjab government intensified the exercise of cracking down on private schools

आम लोगों को बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में पढ़ाने कारण फीस, वर्दी, प्राईवेट पब्लिकेशन की किताबें, स्टेशनरी और अन्य ऐसे तरीकों के शोषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार फीस रैगुलेटरी एक्ट 2016 और समय-समय पर हुए संशोधन...

लुधियाना (विक्की) : आम लोगों को बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में पढ़ाने कारण फीस, वर्दी, प्राईवेट पब्लिकेशन की किताबें, स्टेशनरी और अन्य ऐसे तरीकों के शोषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार फीस रैगुलेटरी एक्ट 2016 और समय-समय पर हुए संशोधन सहित 2019 को सख्ती से अमल में लाते हुए विशेष टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से भी वीडियो कांफ्रैंसिंग द्वारा इस सम्बन्ध में मीटिंग कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत उनको टीमें बना कर प्राईवेट स्कूलों में फीस, वर्दी, किताबें और स्टेशनरी आदि के सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने के लिए स्कूलों में विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस दौरान मौके पर माता-पिता द्वारा मिलीं शिकायतों का निपटारा भी टीमों से तरफ से किया गया। सभी जिलों की विभिन्न टीमों द्वारा रिपोर्ट लगातार मुख्य कार्यालय शिक्षा विभाग पंजाब को गूगल फार्म के द्वारा भेजी जा रही हैं ताकि आम लोगों को आने वाली समस्याओं का सीधे तौर पर जायजा लिया जा सके। जिला स्तरीय फीस रैगुलेटरी कमेटियों द्वारा भी तुरंत कार्रवाई करते हुए संबधित प्राईवेट स्कूलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी यह मुहिम जारी रहेगी जिसके लिए मुख्य कार्यालय द्वारा भी विशेष टीमों का गठन किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!