Punjab के इस इलाके के सारे स्कूल बंद, लोगों के बीच डर का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2025 04:56 PM

punjab flood

पानी के स्तर में तेज़ी से हुए इज़ाफे के चलते उझ दरिया के किनारे

बमियाल (हरजिंदर सिंह गोराया): पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आज भारत-पाकिस्तान सरहद के नज़दीक बहने वाले उझ दरिया में पानी के स्तर के बढ़ने की सूचना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उझ दरिया में लगभग 1 लाख 19 हजार क्यूसेक पानी पहुंचा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत फैसला लेते हुए सरहदी क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अचानक छुट्टी के आदेश जारी कर दिए।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन आज पहली बार बारिश के दौरान सरहदी क्षेत्र में बहने वाले दरिया में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। पानी के स्तर में तेज़ी से हुए इज़ाफे के चलते उझ दरिया के किनारे बसे गुज्जर परिवारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए इस क्षेत्र में संभावित बाढ़ से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि हर साल इस दरिया में बाढ़ की स्थिति बनती है और जब पानी का स्तर 1 लाख 80 हजार क्यूसेक से पार चला जाता है, तो यह पानी बमियाल के रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाता है। इससे स्थानीय लोगों को बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ता है। फिलहाल बारिश लगातार जारी है और इसी कारण लोगों के बीच दरिया में बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि इसी के साथ जलालिया नामक दरिया भी बहता है, जिसमें भी हर साल भारी बाढ़ की स्थिति बनती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!