Punjab : मोहाली में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, कत्ल मामले में चल रहे थे वांटेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jul, 2024 06:04 PM

punjab encounter between police and criminals in mohali

पंजाब में एक बड़ी खबर मोहाली से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों बदमाश बुरी तरह से घायल हुए है।

मोहाली : पंजाब में एक बड़ी खबर मोहाली से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों बदमाश बुरी तरह से घायल हुए है। दरअसल फरार होने की कोशिश कर रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेरा डाल कर काबू कर लिया है। घटना दौरान दोनों बदमाश घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें एंबुलैंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, अब लगेगी मौज!

जानकारी अनुसार दोनों बदमाश पुलिस बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे तथा पुलिस को देख फरार होने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है दो दोनों बदमाश कत्ल मामले में वांटेड चल रहे थे, जिनकी सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों बदमाश मोहाली व पंचकूला के एरिया में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं तथा पिछले कई दिनों से वांटेड चल रहे थे। जिसके बाद आज पुलिस ने घेरा डाल कर दोनों बदमाशों को काबू कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- खेल-खेल में हुआ बड़ा हादसा,  6 साल के बेटे की दर्दनाक मौ/त

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!