Punjab : शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील वीडियो

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2025 05:02 PM

punjab did not leave her alone even after marriage

महिला की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में थाना सराभा नगर की पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान न्यू जनता नगर के रहने वाले सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।

लुधियाना (राज): महिला की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में थाना सराभा नगर की पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान न्यू जनता नगर के रहने वाले सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। 

पुलिस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सुखदीप सिंह शादी से पहले उसकी पत्नी का दोस्त था। मगर आरोपी ने शादी के बाद उसकी पत्नी की कुछ वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पता चलने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को नामजद कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!