पंजाब कांग्रेस में अब प्रताप बाजवा ने खोला मोर्चा, विधायकों ने राहुल गांधी से मुलाकात का मांगा समय

Edited By Kalash,Updated: 11 Aug, 2026 02:07 PM

punjab congress mla meeting rahul gandhi

पंजाब कांग्रेस में चल रहा कलह खत्म हो ही नहीं रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस में चल रहा कलह खत्म हो ही नहीं रहा है। वहीं अब खबर सामने आई है कि पंजाब कांग्रेस में बने चन्नी और वड़िंग गुट के बाद प्रताप सिंह बाजवा ने तीसरा गुट बनाते हुए मोर्चा खोला है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस के 15 विधायकों की मीटिंग हुई है और उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगते हुए पत्र लिखा है। कहा जा रहा है कि विधायक राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें पंजाब कांग्रेस के नेताओं के आपसी कलह और मौजूदा हालात के बारे में अपनी राय रखेंगे। 

वहीं फिलहाल इस मुलाकात के समय को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि बीते दिनों जब पंजाब विधानसभा का सत्र चल रहा था तो पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान विधानसभा सत्र के चलते विधायक उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे। इस कारण वह अब राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!