Punjab: दिनदहाड़े Market में चली गोली, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By VANSH Sharma,Updated: 20 Aug, 2025 04:26 PM

punjab bullets fired in the market in broad daylight

आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।

कलानौर (हरजिंदर गोराया/मनमोहन): पंजाब के सरहदी इलाके कलानौर में उस समय हड़कंप मच गया जब आज दिनदहाड़े बाजार के पास पैसों के मामूली लेन-देन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते गोली चल गई। बताया जा रहा है कि पैसों के मामूली लेन-देन को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी।

PunjabKesari

डीएसपी कलानौर गुरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास अगवान रोड पर दो गुटों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari

गोली लगने से घायल युवक को पहले कलानौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल रेफ़र कर दिया। थाना प्रभारी कलानौर अमृतपाल रंधावा ने बताया कि मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!