Punjab : भाई ही निकला 'भेड़िया', 9वीं कक्षा में पढ़ रही चचेरी बहन से Rape

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jan, 2025 08:51 PM

punjab brother turned out to be a wolf raped cousin sister

थाना सदर के अधीन आते एक गांव की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके पड़ोसी ने बठिंडा के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। जिसकी पहचान निर्भय सिंह के तौर...

बठिंडा( विजय वर्मा) : बठिंडा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना सदर के अधीन आते एक गांव की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके पड़ोसी ने बठिंडा के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है, जिसकी पहचान निर्भय सिंह के तौर पर हुई है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। 

जानकारी अनुसार पुलिस को दो दिन पहले पता चला था कि गांव त्योणा की एक नाबालिग लड़की को उसका पड़ोसी निर्भय सिंह जो रिश्ते में ताया का लड़का लगता है, बहला फुसलाकर अपने साथ बठिंडा ले आया। जहां उसने एक होटल में रखा और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसे रेलवे लाइन में ले गया, जहां दोनों ने सुसाइड करने की बात कहीं, लेकिन लड़की ने मना किया, तो वो उसे उसकी मौसी के यहां सिरसा छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि लड़की के मेडिकल के बाद आरोपित पर मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!