पंजाब में भयानक हादसा, पुल से नीचे गिरे Activa सवार लड़का-लड़की

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2024 03:00 PM

punjab big accident

शहर के इस्लामाबाद पुल से अक्खर चौक तक बने फ्लाईओवर पर देर रात एक्टिवा सवार

अमृतसर: शहर के इस्लामाबाद पुल से अक्खर चौक तक बने फ्लाईओवर पर देर रात एक्टिवा सवार भाई-बहन को तेज रफ्तार कार सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी। रमन शर्मा और किशन ने बताया कि वे पुल से अपने घर जा रहे थे कि इस्लामाबाद पुल पर भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर लगने से एक्टिवा चला रही नौजवान लड़की पुल से नीचे गिर गई। उनकी एक्टिवा चकनाचूर हो गई। उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और सड़क पर खून बिखर गया।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बी ब्लॉक पुलिस और गेट हकीमां , इस्लामाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा पर सवार दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आपातकालीन हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रमन शर्मा और किशन ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले चारों अज्ञात युवक नशे में थे। एक्सीडैंट के बाद वे अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। इस संबंध में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना कर भागे युवकों का मोबाइल फोन उनकी गाड़ी से बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उनकी तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!