Punjab : भ्रष्टाचार के मामले में फंसा ARTO, विजीलैंस ने लिया यह बड़ा Action

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jan, 2025 09:54 PM

punjab arto caught in corruption case

पंजाब के बठिंडा में एक ए.आर.टी.ओ. के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा में एक ए.आर.टी.ओ. के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि बठिंडा में तैनात ए.आर.टी.ओ. अंकित बंसल को विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत एक केस में नामजद किया है, जिसके बाद ए.आर.टी.ओ. अंकित बंसल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जानकारी अनुसार विजीलैंस ने उक्त कार्रवाई एक आडियो रिकार्डिंग के आधार पर की है, जिसमें ए.आर.टी.ओ. का सुरक्षा कर्मी सुखप्रीत सिंह रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहा है। विजीलैंस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा वहीं ए.आर.टी.ओ. को भी उक्त केस में नामजद कर दिया है। जिसके बाद आने वाले समय में कभी भी ए.आर.टी.ओ. अंकितम बंसल पर शिकंजा कसे जाने की संभावना है। 

दरअसल पूछताछ दौरान गिरफ्तार आरोपी सुखप्रीत ने खुलासा किया है कि ए.आर.टी.ओ. के कहने पर ही वह रिश्वत लेता था, जिसके बाद विजीलैंस ने इस केस में ए.आर.टी.ओ. को भी नामजद कर लिया है। वहीं सूचना मिल रही है कि नामजद किए जाने के बाद ए.आर.टी.ओ. अंकित बंसल फरार है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि इस रिश्वतकांड में ए.आर.टी.ओ. के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनके बारे में आने वाले समय में बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!