अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने ‘बलि का बकरा’ बनाया: ढींडसा

Edited By PTI News Agency,Updated: 18 Sep, 2021 09:04 PM

pti punjab story

होशियारपुर, 18 सितंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिअद (संयुक्त) के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने शनिवार को कहा कि चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोपों से पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस ने...

होशियारपुर, 18 सितंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिअद (संयुक्त) के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने शनिवार को कहा कि चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोपों से पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बीच अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
ढींडसा ने कहा कि सारा नाटक अमरिंदर सिंह पर वादे पूरे न करने का दोष मढ़ने के लिए था।
विधायक ने कहा कि वादों को पूरा न करने के आरोपों से पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने अमरिंदर सिंह को ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया है।
ढींडसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोग कांग्रेस के गलत कामों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उसके झांसे में नहीं आएंगे।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने अपने सिद्धांतों को छोड़ दिया और यह केवल बादल परिवार की पार्टी बनकर रह गया है। उन्होंने इसके बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन को ‘‘अवसरवादी’’ करार दिया।

ढींडसा ने कहा कि शिअद (संयुक्त) राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!