श्री श्री रविशंकर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में

Edited By Vatika,Updated: 23 Nov, 2019 04:26 PM

protesters protesting sri sri ravi shankar in police custody

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में श्री श्री रविशंकर के प्रोग्राम के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा काले झंडे दिखाकर वापिस जाओ के स्लोगन दिखाए गए।

फरीदकोट (जगतार): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में श्री श्री रविशंकर के प्रोग्राम के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा काले झंडे दिखाकर वापिस जाओ के स्लोगन दिखाए गए। 

PunjabKesari

प्रदर्शनकारी समारोह स्थल से करीब आधा किलोमीटर पीछे रैस्ट हाऊस में इकठ्ठा हुए और जैसे ही वह प्रोग्राम वाली जगह के लिए बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का -मुक्की भी हुई। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। फिर भी कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते हुए यूनिवर्सिटी में समारोह स्थल पर पहुंचे और श्री श्री रविशंकर के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करने लगे। पुलिस ने उन्हें लगातार समझाने की कोशिश की लेकिन माहौल ख़राब होता देख पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!