फगवाड़ा में बड़ी घटना, निजी यूनिवर्सिटी में 9वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत

Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2025 05:05 PM

private university girl death

फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

फगवाड़ा (सोनू): फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात निजी यूनिवर्सिटी की 9वीं मंजिल से गिरकर एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान आकांक्षा पुत्री सुरिंदर सिंधू देवी निवासी मेंगलुरु के धर्मस्थल के बलिहार के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार आकांक्षा ने इसी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और पिछले 6 महीने से दिल्ली में एयरोस्पेस इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी। इसके बाद उसे जापान में नौकरी मिल गई। वह वहां जाने के लिए कुछ पढ़ाई के सर्टिफिकेट लेने के लिए वापस यूनिवर्सिटी आई थी। लेकिन वहां से परिवार को अचानक खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है।

फगवाड़ा थाना सतरामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात को निजी यूनिवर्सिटी में लड़की के गिरने की सूचना मिली थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां पर पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की दिल्ली में नौकरी करती थी और यहां पर किसी काम से आई थी। नौवीं मंजिल से गिरने से उसकी शनिवार रात को मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के पहुंचने पर उनके बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!