Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2023 02:07 PM

पटियाला जेल से पकड़े कैदी अमरीक सिंह को लेकर अहम खुलासा है।
पंजाब डेस्क: पटियाला जेल से पकड़े कैदी अमरीक सिंह को लेकर अहम खुलासा है जिसकी जानकारी वरुण शर्मा एस.एस.पी. पटियाला ने सांझी की है। कैदी अमरीक सिंह का आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा से कनेक्शन सामने आया है जिसका राज अमरीक सिंह के साथी मनप्रीत शर्मा ने खोला है। बता दें कि पुलिस ने अमरीक सिंह के साथी मनप्रीत शर्मा को पकड़ लिया है, अमरीक सिंह और मनप्रीत से पूछताछ जारी है। मनप्रीत शर्मा आर्मी की खुफिया जानकारी सरहद के पार पहुंचा रहा था। गौरतलब है कि पिछले साल अमरीक सिंह को 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।
बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह फौज से संबंधित सारी जानकारी अमरीक सिंह को भेजता था और अमरीक सिंह बदले में उसे पैसे ऑफर करता था। पुलिस पूछताछ दौरान यह जानकारी हासिल करने में लगी हुई है कि मनप्रीत शर्मा ने अभी तक आर्मी डाटा की जानकारी कैसे और कितनी बार दी है। मनप्रीत 2016 में पठानकोट में फौज में तैनात था। जिक्रयोग्य है कि गत दिनों पटियाला जेल में बंद कैदी अमरीक सिंह को लकर सनसनीखेज खुलासा हुआ था। वह कैदी आई.एस.आई. का एजेंट निकला था जो पाकिस्तान को सारी जानकारी भेज रहा था। यह भी जानकारी मिली थी कि कैदी अमरीक सिंह ने आई.एस.आई. एजेंट को फौज से जुड़ी 140 पन्नों की लिस्ट भी भेजी थी। अमरीक सिंह के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here